बक्सर खबर। बाबा दरिया शाह की मजार पर आज शुक्रवार को चादर पोशी हुई। सालाना उर्स के मौके पर हुए समारोह में कोइरपुरवा से चादर लेकर शहर के युवा नगर भ्रमण करते हुए मजार पर पहुंचे। इस जलसे में हर वर्ग के लोग शरीक हुए। अपने सामथ्र्य के अनुरुप युवा, पुरुष एवं महिलाओं ने भी पहुंचकर इबादत की। रात में कव्वाली का आयोजन हुआ। जिसमें अनेक हुनरमंद लोगों ने अपनी आवाज व फन का जादू बिखेरा। यह जलसा फिलहाल चल रहा है। किला मैदान के सामने मेले जैसा नजारा है।





























































































