बक्सर खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में अविनाश पांडेय को शामिल किया गया है। दो दिन पहले पार्टी द्वारा आयोजित कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने उनके मनोनयन की घोषणा की। अविनाश पांडेय सदर प्रखंड के हरिकिशुनपुर गांव के निवासी हैं। पहले जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रियरंजन चौबे व पार्टी के अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।































































































