भारत विरोधी नेटवर्क को करेंगे धूल-धूसरित: ओमप्रकाश भुवन

0
78

भारतीय जनता पार्टी का सोशल मीडिया वार रूम जिला में तैयार                                                               बक्सर खबर। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया और आईटी सेल को धार देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। जिला कार्यालय में हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कार्यकर्ताओं को ‘भारत विरोधी विदेशी ताकतों’ से लोहा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर ‘भारत विरोधी’ दुष्प्रचार का मुकाबला करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। इसके बाद, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने सोशल मीडिया और आईटी सेल की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि “भारत विरोधी विदेशी जॉर्ज सोरोस और अन्य डीप स्टेट के पैसों से पोषित, भारत और भारतीय संस्कृति विरोधी नेटवर्क को ध्वस्त करना और सकारात्मक शक्तियों और विचारों को मजबूत बनाना हमारा एकमात्र लक्ष्य है।” उन्होंने आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक शिव नारायण जी, जिला संयोजक बिकेश पांडेय, हेमंत जी, रोहित तिवारी, सत्यम श्रीवास्तव, भास्कर सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here