-मां ने एसपी से मिलकर दिया ज्ञापन, दो दिन पहले गया था राजधानी
बक्सर खबर। अर्जुन यादव हत्याकांड में कुल आठ लोगों का नाम शामिल है। इसके एक प्रमुख आरोपी मनोरंजन पांडेय की मां उषा देवी गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने एक आवेदन उन्हें सौंपा। जिसमें यह दावा किया गया है कि, आरोपी बनाए गए मनोरंजन पांडेय घटना के वक्त इस शहर में ही नहीं थे। दो दिन पहले ही वह राजधानी पटना चले गए थे। अपने कुछ निजी कार्यों के लिए। साथ ही एक काम के सिलसिले में मुख्यमंत्री कार्यालय भी जाना हुआ।
कुल मिलाकर उनके आवेदन में इस पुख्ता किया गया है कि आरोपी मनोरंजन इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं पुलिस की माने तो वह केस सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है। इंतजार है, उन शूटर का। जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद इस पूरे केस से पर्दा उठ जाएगा। पुलिस का यह दावा एक अहम सवाल खड़ा कर रहा है। वारदात को अंजाम देने के लिए किराए पर हत्यारे बुलाए गए थे। तो उनको यहां तक लाने वाला कौन है। कुल मिलाकर कुछ ऐसे लोगों का नाम भी इस केस में आ सकता है। जो प्राथमिकी अभियुक्त नहीं हैं।