-युवाओं ने ग्रामीण परंपरा को किया जीवंत
बक्सर खबर। संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती पर चौसा प्रखंड के सरेंजा गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। अम्बेडकर संघ सरेजा के द्वारा इसको लेकर भव्य तैयारी की गई थी। युवाओं ने यहां रात्रि में कलाकंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। युवाओं ने ‘भईया के प्यार’ नाम के नाटक का शानदार मंचन किया। इसमें बदलते परिवेश और शादी के उपरांत भाइयों में बढ़ते दुराव को दर्शाया गया।
आयोजन समिति ने आस-पास के कई समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित किया था। जिसमें पंचायत मुखिया सुखराजो देवी, जिला पार्षद पूजा देवी, कुंदन वर्मा जिला सह संयोजक भाजपा क्रीड़ा मंच, अध्यक्ष सनोज कुमार, उपाध्यक्ष बबन राम, कोषाध्यक्ष सिहासन प्रसाद, सचिव रितेश कुमार, उपसचिव संजय राम, संजय यादव, सदस्य नन्द कुमार, रितेश कुमार, सतेंद्र राम, बाबूलाल राम, झब्बू राम आदि उपस्थित रहे।

































































































