– अधिवक्ता बसंत कुमार ने तीन नेताओं के खिलाफ दी है शिकायत
बक्सर खबर। महागठबंधन की सभा में प्रधानमंत्री को गाली दिए जाने का मामला शांत नहीं हुआ है। इस कड़ी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बक्सर में भी केस दर्ज हुआ है। व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता बसंत कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव व मुकेश सहनी को आरोपी बनाया गया है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 61,91, 62, 356, 351, 353 का उल्लेख किया गया है।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में यह आवेदन देने वाले बसंत चौबे भाजपा विधि प्रकोष्ठ से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया किसी की मां को खुले मंच से गाली देना गंभीर आरोप है। वह भी ऐसे व्यक्ति को जो देश का प्रधानमंत्री हो। उसके खिलाफ ऐसा कृत्य करने वाले और उसकी पृष्ठभूमि बनाने वाले सभी इसके दायरे में आते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मामला नहीं। भारतीय संस्कृति व भारतीय दंड संहिता दोनों का अपमान है। ऐसे लोगों को दंड मिलना चाहिए।
































































































