– बदलती संस्कृति में कमजोर पड़ रहे हैं गुरु शिष्य के रिश्ते
बक्सर खबर। शिक्षक ने छात्र को इतना मारा की उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। बात यहीं आई गई नहीं हुई। परिवार के लोग थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। बदलते परिवेश में पुलिस भी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। सच जो भी हो, अब शिकायत आई है तो दर्ज करना लाजमी हो जाता है। अन्यथा कल को कमजोर के साथ अन्याय हो रहा है। इसे लेकर कोई नेता मुखर हो जाएगा। और पुलिस की मनमानी अलग मुद्दा बन जाएगा। इतना सब लिखने का कारण है कि एक मामूली विवाद शुक्रवार को थाने पहुंच गया। घटना सिकरौल थाना के दीवान के बड़कागांव की है।
प्राथमिकी में कहा गया है। सातवीं कक्षा का छात्र मध्यांतर में फुटबॉल खेल रहा था। उसकी गेंद शिक्षक सुशील कुमार को जा लगी। उन्होंने छात्र को इतना मारा की उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां से छात्र को पटना रेफर किया गया है। यह आरोपी छात्र की मां सुनीता देवी ने लगाए हैं। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल ने कहा। प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में पता चला है। शिक्षक ने छात्र को छड़ी से मारा है। उसकी पीठ पर दाग पड़ा है। उसके सिर में भी चोट लगी है। लेकिन, वह कैसे लगी। यह स्पष्ट नहीं है। छात्र को ऐसी चोट नहीं आई की उसे अस्पताल में दाखिल करना पड़े। इस मामले में शिक्षक से पूछताछ होनी है। उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।































































































