रोहित दुबे की पुस्तक ‘‘लेटर टू माय सन’’ बनारस लिटरेचर फेस्टिवल का लोकार्पण

0
27

-नई दिल्ली के वर्ल्ड बुक फेयर में भी हुआ था का प्रस्तुतिकरण
बक्सर खबर। बक्सर के रहने वाले युवा वे साफ्टवेयर इंजीनियर रोहित दुबे की किताब ‘‘लेटर टू माय सन’’ इन दिनों चर्चा में है। बिते दिनों इसका लोकार्पण बनारस लिटरेचर फेस्टिवल में किया गया। रोहित बक्सर के श्रीकृष्णा नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनको जानने वालों ने बताया 31 जनवरी को होटल ताज गंगेज में आयोजित बनारस लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान इनकी पुस्तक का लोकार्पण हुआ। इसे प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। यह कार्यक्रम लेखक रोहित दुबे के लिए इस वर्ष का तीसरा बड़ा साहित्यिक आयोजन रहा। इससे पूर्व वे नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर में एक पैनल चर्चा में सहभागिता कर चुके हैं तथा प्रभात प्रकाशन के साथ नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर में उनकी पुस्तक Letter To My Son का औपचारिक लोकार्पण भी किया जा चुका है।

बनारस लिटरेचर फेस्टिवल के अवसर पर पुस्तक पर आधारित एक सार्थक बुक डिस्कशन सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें साहित्य प्रेमियों, पाठकों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। चर्चा के दौरान पुस्तक के विषय, उद्देश्य और सामाजिक प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श हुआ। Letter To My Son एक संवेदनशील और विचारोत्तेजक पुस्तक है, जिसमें लेखक ने जीवन के अनुभवों, मूल्यों, अनुशासन और भावनात्मक परिपक्वता को एक पिता के दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक विशेष रूप से किशोरों और युवाओं को जीवन की व्यावहारिक समझ और सही दिशा देने का प्रयास करती है। कार्यक्रम के दौरान लेखक रोहित दुबे ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक व्यक्तिगत पत्र नहीं है, बल्कि आज की पीढ़ी के लिए आत्म अनुशासन, आत्मसम्मान और जीवन मूल्यों को समझने का एक मार्गदर्शक प्रयास है। उन्होंने युवाओं से निरंतर आत्मविकास और चरित्र निर्माण पर काम करने का संदेश दिया। बनारस लिट फेस्ट जैसे प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर पुस्तक के लोकार्पण और चर्चा से पाठकों को लेखक के विचारों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। उपस्थित वक्ताओं और पाठकों ने पुस्तक की विषयवस्तु और लेखन शैली की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here