बक्सर खबर। सिकरौल थाना के गोपपुर गांव में मंगलवार की शाम बीरबल कुशवाहा की हत्या हो गई। उनकी हत्या क्यूं हुई इसका कारण अभी खुलकर सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की माने तो बीरबल हाल ही में जेल से छूटकर आए थे। उनके चाचा की शिवनारायण कुशवाहा की 2015 में हत्या हुई थी। उसी आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के कुछ दिन बाद ही उनकी हत्या हो जाना किसी रंजिश की तरफ इशारा कर रहा है।
पुलिस ने उनके परिवार वालों का बयान कलमबंद किया है। लेकिन, किन-किन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। यह बात सामने नहीं आ रही है। पुलिस अपने स्तर से की जाने वाली कार्रवाई के बाबत सावधानी बरत रही है। थानाध्यक्ष ने बताया उनके भाई कालीका महतो के बयान पर पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी हुई है। उसमें से एक आरोपी हरीकिशुन सिंह ग्राम मंगोलपुर को गिरफ्तार किया गया है। वह मृतक का रिश्ते में मामा लगता है।



































































































