सुशासन का सच, पत्रकार पर अधिकारी ने व ग्रामीणों ने बीडीओ पर किया मुकदमा

0
1114

बक्सर खबर : केसठ की प्रखंड विकास पदाधिकारी इन दिनों आपे से बाहर हैं। शौचाल निर्माण की राशि के लिए प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इतना ही नहीं वहां खबर के लिए पहुंचे पत्रकार संजय उपाध्याय को भी उनके कोप का भाजन होना पड़ा है। नाराज बीडीओ ने लोक सेवक की भूमिका को भुलाकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इस मामले स्मृति कुमारी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें इंडिया न्यूज के संवाददाता संजय उपाध्याय को भी उन्होंने अभियुक्त बनाया है। सूत्रों के अनुसार घटना छह तारीख की है। केसठ, रामपुर व कतिकनार की सैकड़ों महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय को घेरा। इसी दौरान कुछ मीडिया कर्मी भी पहुंचे। इसी बात को लेकर बीडीओ स्मृति ने नावानगर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके द्वारा छह सात लोगों को नामजद किया है। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं ग्रामीणों ने भी बीडीओ के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराया है। आम जन के साथ अभद्रता करने और तरह-तरह की धमकी देने का मामला उनके खिलाफ दर्ज कराया गया है। इस सिलसिले में केसठ बीडीओ से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उनका फोन बंद मिला।
डीएम ने कहा पत्रकार के साथ नहीं होगा अन्याय
बक्सर : जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा से इस सिलसिले में पत्रकार संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने बात की। डीएम ने कहा वहां ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। पत्रकार का नाम कैसे आ गया इस केस में। डीएम ने कहा इस मामले में सूझबूझ से काम लेना चाहिए। सोमवार को पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल भी डीएम से मिलेगा।
निष्पक्ष होगी जांच : एसपी
बक्सर : पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने पत्रकार के खिलाफ हुए मुकदमें हैरानी जताई। पत्रकार संघ की मांग पर उन्होंने कहा निष्पक्ष जांच होगी। इसमें आप सभी को परेशान होने की जरुरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here