राहत की खबर : खतरे के निशान को छूते-छूते रह गया पानी

0
1588

बक्सर खबर : जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। अगले चौबीस घंटे के अंदर पानी का बढऩा थम जाएगा। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार पानी खतरे के निशान को अभी तक पार नहीं कर पाया है। इस बीच वाराणसी से खबर आयी है कि वहां तीन सेंटी मीटर पानी कमा है। अगर वहां जलस्तर बढऩा थम गया है तो अगले चौबीस घंटे में यहां भी पानी थम जाएगा। कार्यपालक अभियंता सिंहेश्वर प्रसाद ने कहा कि अभी भी पानी 60 मीटर से अधिक नहीं हुआ है। जबकि खतरे का निशान 60.32 है। हालाकि कल उन्होंने जो आंकड़े दिए थे। वह कुछ और थे, शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पानी 37 सेमी कम है। उनका यह दावा राहत देने वाला है। अगर पानी खतरे के निशान से नीचे है तो चौबीस घंटे बाद उसमें कमी होनी शुरु हो जाएगी। हालाकि विभाग के दावे जो हो। शुक्रवार को रामरेखा घाट पर पानी का लेबल अब तक के सबसे उचे स्तर पर देखा गया। आप भी तस्वीर से इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here