बक्सर खबर : स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जिले में मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक दलों ने भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रीचन्द्र मंदिर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने सबकी मौजूदगी में यह कार्य संपन्न किया।
कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाए रखने के लिए सदर विधायक संजय तिवारी भी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा मिठाइयां बांटते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ सिद्धनाथ घाट पर भाजपा कार्यालय में राणा प्रताप सिंह ने ध्वज फहराया। उनके साथ युवा व पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राम विनोद चौधरी, इसी तरह राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद ने ध्वज फहराने के अलावा बच्चों में कापी पेंसिल बांट स्वतंत्रता दिवस मनाया। साई कम्प्यूटर संस्था द्वारा इस मौके पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उनकी झलकियां निम्न हैं।

































































































