बीस बोतल शराब के साथ पकडा गया युवक

0
3000

बक्सर खबर : मुफस्सिल पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी। पैसेंजर ट्रेन से कुछ युवक शराब लेकर कर्मनाशा पुल के पास उतरे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने उधर का रुख किया। दो युवक खेत के रास्ते बैग लिए जा रहे थे। पीछा करने पर एक युवक पकड़ में नहीं आया। दूसरा युवक जिसने पीठ पर बैग लटका रखा था। उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से विदेशी शराब की बीस बोतलें बरामद हुयी। गिरफ्तार युवक श्यामप्रकाश पांडेय ग्राम धोबहहां, जिला आरा का रहने वाला है। उसने स्वीकार किया कि वह यूपी से शराब लेकर आ रहा है। इसकी जानकाीर पूछने पर मुफस्सिल पुलिस के रविकांत ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here