बक्सर खबरः बंधन कुमार को भाजयुमों का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। उनका मनोनयन नगर अध्यक्ष दयाशंकर खरवार के अनुशंसा पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष निक्कु तिवारी ने किया। बंधन के भाजयुमों का अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। इस पुनित कार्य के लिए भाजपा नेताओं ने भाजयुमों जिलाध्यक्ष निक्कु तिवारी व नगर अध्यक्ष दयाशंकर खरवार को बधाई दी है तथा उम्मीद जताया है कि बंधन के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।

































































































