पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, धनसोई में मिला शव

0
3668

बक्सर खबर: घटना पति-पत्नी की दर्दनाक मौत से जुडी हुई है। हुआ कुछ यूं कि शुक्रवार को धनसोई के पास चौसा मुख्य नहर में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला कौंवाखोच पुल के पास का है। जहां खेतों में काम कर रहे किसानों को दोपहर के वक्त कुछ तैरता नजर आया। लोगों ने वहां पहुंच कर देखा की अधेड़ का शव झाड़ियों में फंसा है। इसकी सूचना पुलिस को दी, वहां पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला। उसे थाने ले गई। इस संबंध में धनसोई थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र का है। हमलोगों को सूचना मिली तब-तक नोखा व दिनारा पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। शव उनको सौंप दिया गया।

नोखा थानाध्यक्ष ने बक्सर खबर को जानकारी दी, वह बहुत ही दर्दनाक है। उनके अनुसार गुरूवार कि देर रात मधुबनी जिला निवासी संजय सिंह और उनकी पत्नी सीमा सिंह निजी वाहन से दिल्ली जा रहे थे। उसी दौरान थाना क्षेत्र के जख्मी मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ी। जिसमें पति-पत्नी दोनों की मौत हो गयी। पत्नी का शव गाड़ी में ही बरामद कर लिया गया। संजय सिंह का शव तेज धार में बह गया। जो बक्सर-रोहतास के बार्डर इलाके कौवांखोच पुल के पास बरामद किया गया। सूचना मिलते ही हम लोग यहां पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। इस अनहोनी की सूचना उनके परिवार को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here