बक्सर खबर : प्रदेश में उठे राजनीति बवंडर का अंत हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को बिहार का नेता मान लिया है। केन्द्रीय कोर कमेटी की बैठक में भाजपा ने उन्हें समर्थन देने की बात स्वीकार कर ली है। इस बीच दो नेताओं के ट्वीट से यह राजनीतिक अनिश्चितता के बादल कुछ घंटे पहले ही थम गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार को इस कदम के लिए बधाई दी। आपने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान में मदद की है। उनके इस कथन के बाद ही भाजपा ने नीतीश को समर्थन देने का निर्णय सार्वजनिक किया। वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने भी संदेश भेज भाजपा को समर्थन के लिए बधाई दी है।
जो सूचना मिल रही है। उसके अनुसार नीतीश कुमार आज ही नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राजनीति के इस बदले पैतरें में ताजा नुकसान राजद को हुआ है। फिलहाल यह भी सुनने में आ रहा है। भाजपा राज्य सरकार में शामिल हो। इस पर भी जदयू विधायक दल सहमती चाहता है। भाजपा ने भी इशारों में इसकी मंजूरी दे दी है। भाजपा के अन्य सहयोगी दल, रालोसपा, हम, लोजपा ने भी सरकार को समर्थन देने की बात कही है। यह सभी सरकार में जाने का मन बना चुके हैं। अर्थात नई सरकार के पास पूर्ण बहुमत उपलब्ध है।

































































































Right