नहर में मिली हत्या कर फेकी गयी लाश

0
1106

बक्सर खबर : राजपुर प्रखंड के सुजातपुर नहर में दोपहर के वक्त महिला की लाश देखी गयी। सूचना मिलते ही चारों तरफ चर्चा का बाजार गर्म हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने धनसोई पुलिस को दी। वहां पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त का प्रयास शुरु किया। उसे देखते ही स्पष्ट हो गया कि यह हत्या का मामला है। शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से चोट के निशान थे। तलाशी में उसके पास से कुछ कागजात मिले। जिससे यह पता चला कि यह रिंकू देवी है। जो पास के ही गांव दयालपुर की रहने वाली है। पुलिस ने उसके मायके खबर भेजी। वहां से परिजन आए। उन लोगों ने बताया, इसकी शादी गाजीपुर जिला के बाराकला गांव में हुई थी। किन परिस्थितियों में उसकी लाश नहर में आयी। पूछने पर परिजनों ने अनभिज्ञता जतायी। उनके अनुसार वह ससुराल में थी। जब ससुराल वालों से पुलिस ने संपर्क किया तो उनका जवाब चौकाने वाला था। वे बोले की वह तो मायके गयी थी। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की तह तक जाने में पुलिस जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here