बक्सर खबर : शहर के मेनरोड में शुक्रवार की रात आटो के धक्के से युवक घायल हो गया। यह दुर्घटना रात आठ बजे के लगभग हुई। जख्मी युवक राजु कुमार निवासी सोहनी पट्टी को कुछ युवक लेकर अस्पताल पहुंचे। उन युवकों से कहा गया कि यहां न रुई है न दवा। इसे आप लोगों को ही लेकर आना होगा। इसकी शिकायत करते हुए युवक शुभम उपाध्याय ने बताया कि प्रबंधक की बात सून हम लोग दंग रह गए। उनका कहना था कि बड़ी मुश्किल से यहां की व्यवस्था चल रही है। किसी तरह काम चल रहा है। अस्पताल का अगर ऐसा हाल रहा तो किसी गैर की मदद करने वाले लोग भी अपना हाथ खींच लेगे।





























































































