चिलहरी में चला स्वच्छता अभियान दहेज न लेने की खाई कसमें

0
309

बक्सर खबरः डुमरांव प्रखंड के चिलहरी में पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा नेता कतवारू सिंह के नेतृत्व में गलियों की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावे युवाओं व बुजुर्गो को स्वच्छता के प्रति सचेत रहने की शपथ दिलाई गई।

साथ ही साथ मौजूद ग्रामीणों से दहेज मुक्त बिहार बनाने की शपथ दिलाई गई। विभोर ने कहा कि हमारी पूर्ण कोशिश रहेगी कि इस दहेज रूपी दानव से मुक्ती में हमारा पंचायत ही नही पुरा जिला बिहार में नम्बर हो। जो हमसे बन सकेगा वो पुरी शिदत से निभाएगें। इस मौके पर उपेन्द्र राय, राना राय, अभय, छोटू, छोटे, मुकेश लाल, सोनू, गोलू और विकाश सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here