बक्सर खबर : राजपुर थाना के अकबरपुर गांव में हुई गोलीबारी की घटना के बाद से पुलिस परेशान है। घायल विद्यासागर यादव उर्फ विधायक को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस घटना में नामजद जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज यादव व उनके पूर्व सह पूर्व जिला पार्षद संतोष सिंह को पुलिस तलाश रही है। सरगर्मी से उनकी तलाश में जहां-तहां छापेमारी हो रही है। पुलिस यह सक्रियता देख लोग आश्वस्त हैं। इस बार राजपुर पुलिस एक्शन में दिख रही है। लेकिन कितने लोग नामजद किए गए हैं। इसका पूरा ब्योरा देने से पुलिस कतरा रही है।
































































































