बक्सर खबरः करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के दर्जी मुहल्ला की है। मृतक की पहचान मो. जिलानी के पुत्र मो. असलम (18) के रूप हुयी। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मो. असलम देर रात अर्थींग जब जोड़ रहा था तभी अचानक बिजली आ गयी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष राघव ने बताया की इसकी जानकारी पुलिस को नही हैै।































































































