बक्सर खबर : देखने से महिला की कद-काठी ठिक थी। वह कहां से आयी और उसका नाम क्या है। किसी को पता नहीं था। लोगों ने शुक्रवार को इसकी सूचना धनसोई पुलिस को दी। उसे महिला पुलिस की देखरेख में थाने ले जाया गया। काफी पूछताछ हुई। उसने कोई जवाब नहीं दिया। अंतत: मान लिया गया कि वह गूंगी है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि बन्नी के पास भरखरा गांव है। यह वहीं भटकते हुए पहुंची थी। कोई ट्रेस नहीं मिलने पर उसे महिला अल्पवास गृह आरा भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने मीडिया और आम लोगों से आग्रह किया कि इसकी पहचान में मदद करें। जिससे उसे वापस घर पहुंचाया जा सके। बक्सर खबर भी आप पाठकों से आग्रह करता है। इसके बारे में कोई भी सूचना हो तो धनसोई थाना अथवा हमारे नंबर 9431081027 पर सूचना दें।






























































































