अपहरण की आशंका:घर से मोबाइल रिचार्ज करने निकला छात्र गायब

0
2922

बक्सर खबरः चार दिन पूर्व घर से मोबाइल रिचार्ज कराने निकला छात्र गायब है। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के खरीका गांव का है। जहां सोमवार को शाम घर से मोबाइल रिचार्ज निकला इंदल सिंह(12) पिता धीरेन्द्र सिंह देर शाम वापस नहीं पहुंचा। उसके बाद परिजनों ने आस-पास के गांव, रिश्तेदार, दोस्तों के यहां खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला।

इसके बाद थक हार कर थाने पहुंचे पुत्र की गायब होने की लिखित शिकायत दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पुरे मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होनें कहा कि कल पत्रकार महोदय से जानकारी मिली थी। परन्तु परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नही की है। वही बक्सर खबर को एक तस्वीर हाथ लगी है। जब लड़के के पिता द्वारा थाने शिकायत दर्ज के बाद वापस लौट रहे है। क्या है पुरा मामला यह तो वक्त ही बतायेगा।

राजपुर थाने में शिकायत के बाद लौटे पिता धीरेन्द्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here