बक्सर खबरः सावधान अगले 48 घंटों तक जिले में मौसम खराब रहने की संभावना है। यह अनुमान मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसकी सूचना जनहित में डीएम रमण कुमार ने जारी की है। डीएम ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि अगले दो दिनों तक पुरे बिहार में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इसलिए जिला प्रशासन को सावधानी बरतने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। कृप्या आप सभी जिले वासियों से अनुरोध है कि आप सावधानी बरते व घर से बाहर निकले के दौरान सचेत रहे। वहीं गंगा के तटवर्ती इलाके के प्रखंड व अंचलाधिकारियों को विशेष रूप से एलर्ट रहने को कहा गया है।
































































































