बक्सर खबरः कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को बुधवार आधी रात सफलता मिली। ब्रिगेडियर को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला डुमरांव थाना क्षेत्र के निमेज टोला का है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पिछले एक सप्ताह इसके फिराक में थाने की टीम लगी थी। परन्तु दिन- रात मेहनत के बाद सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि सिद्धार्थ बारी उर्फ ब्रिगेडियर शराब की होम डिलिवरी का धंधा कर रहा है।
जिसके बाद उन्होंने टाइगर मोबाइल टीम के सदस्य सुधांशु कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई। जो पिछले एक सप्ताह से उसके लिए काम कर रही थी। जिसे कल 375 एमएल आरएस की पांच बोतल के साथ पकड़ा गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि यह पहले भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है। फिर पकड़ा गया है ब्रिगेडियर से इसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ हो रही है। बडा खुलासा होने की उम्मीद है।
































































































