बक्सर खबर : पाठकों के लिए हमने नए कालम की शुरुआत की है। जिसका नाम पोल-खोल रखा गया है। सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को इसका प्रस्तुतिकरण होगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में हमें आपका साथ चाहिए। फिलहाल हमने इसकी शुरुआत पुलिस विभाग से की है। जिसे (पुलिस डायरी से ) हमने यह नाम दिया है। आगे प्रत्येक सप्ताह हम इसके लिए आम जन से राय लेंगे। पाठक अपने सुझाव देंगे। जिसे सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताएंगे। उस सप्ताह उसी विभाग की पड़ताल होगी। यहां हम आपको बता दें। पूर्व से प्रत्येक सप्ताह के रविवार को हमारा कालम इनसे मिलिए प्रकाशित होता है। जिसमें सर्वप्रथम इस जिले से जुड़े पत्रकारों को हमने आपसे रूबरू कराया है। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। पत्रकारों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद इसमें होनहार, जानकार, डाक्टर, साहित्यकार आदि का क्रम चलता रहेगा।
नोट- आप अपने सुझाव हमें फोन अथवा ईमेल पर भी दे सकते हैं। हमारा पता है –
बक्सर खबर कार्यालय
चौरसिया लाज, स्टेशन रोड, बक्सर
फोन-9431081027; email- buxarkhabar@gmail.com






























































































