परदेश से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

0
1436

बक्सर खबरः ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी। घटना शनिवार सुबह दानापुर-मुगलसराय रेलखंड में रघुनाथपुर पश्चिमी गुमटी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार युवक डाउन में जा रही जनसधारण गाड़ी के गेट पर बैठा था। तभी अचानक पश्चिमवारी गुमटी से पूर्व युवक गिर पड़ा।

खेतों में काम कर रहे किसानों ने रघुनाथपुर पीएचसी पहुंचा। जीआरपी रघुनाथपुर को सूचना दी। हालत नाजुक देखते हुए प्रथमिक इलाज कर बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान छपरा जिले के सोनपुर गांव निवासी शिव प्रकाश रजक के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि जीआरपी प्रभारी ने की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है अभी कोई पहुंचा नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here