बक्सर खबर : नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव दोपहर बाहर बजे तक हो जाएगा। तय समय से सभी पार्षद जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में उपस्थित हो चुके हैं। इस बीच यह देखने को मिला कि मुख्य पार्षद की उम्मीदवार माया देवी के साथ कुल अट्ठारह पार्षद नजर आए। यह सभी एक साथ समाहरणालय में दाखिल हुए। मुख्य गेट पर मौजूद नगर कोतवाल राघव दयाल और दंडाधिकारी की टीम ने सभी पार्षदों का प्रमाणपत्र चेक किया।
इसके उपरांत उन्हें अंदर जाने दिया गया। इसमें माया देवी समेत 11 महिला तथा 7 पुरुष सदस्य थे। वहीं दूसरा पक्ष संभवत: पहले ही सभा कक्ष पहुंच गया था। तय समय अनुसार अंदर सभा कक्ष में डीडीसी मोबिन अली अंसारी बतौर चुनाव अधिकारी सभी को पद और गोपनियता की शपथ दिला रहे हैं। इसके उपरांत मुख्य पार्षद के लिए नामांकन होगा। उसका चुनाव संपन्न होने के बाद उप मुख्य पार्षद का चुनाव होगा।




































































































