सब्जी उत्पादन के फायदे से अवगत हुए किसान

0
82

एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान, 100 प्रगतिशील किसान हुए शामिल                                बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के कटहर गांव में सोमवार को किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। “सब्जियों द्वारा आर्थिक समृद्धि एवं पोषण सुरक्षा” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को नई तकनीकों और सब्जी उत्पादन के फायदे बताए गए। वैज्ञानिकों ने कहा कि परंपरागत अनाज फसलों की तुलना में सब्जियों की खेती कम समय में ज्यादा उत्पादन और बेहतर दाम देती है। इससे छोटे और सीमांत किसान भी अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सब्जियों का उत्पादन न केवल आर्थिक मजबूती देता है बल्कि परिवार को पोषण सुरक्षा भी प्रदान करता है।

यह आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान-वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में वाराणसी से आए डॉ. निरज सिंह, डॉ. एसके सिंह और डॉ. राजीव के साथ कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर के प्रमुख डॉ. देवकरण ने किसानों को संबोधित किया। विशेषज्ञों ने खरीफ फसलों के प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण और कीट प्रबंधन के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। साथ ही आगामी रबी फसलों के लिए उच्च किस्मों का चयन और उनकी देखभाल पर विस्तार से चर्चा की। इस प्रशिक्षण में 100 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इनमें महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। मुनी देवी, सावित्री देवी, रीना देवी, कबुतरी देवी, शिव बिहारी राम और सुखारी राम समेत कई किसानों ने कार्यक्रम से नई जानकारी हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here