‌‌‌विनोद कुशवाहा की हत्या, थानेदार पर हत्या का आरोप, ज्योति चौक जाम

1
5043

बक्सर खबर : विनोद कुशवाहा की हत्या कर दी गई है। घटना इटाढी थाना के कोचपुल के पास शनिवार को शाम होने से पहले हुई। शहर के कोइरपुरवा इलाके में रहने वाले विनोद कुशवाहा(39) पिता जवाहिर सिंह, ग्राम अमथुआ, थाना कृष्णाब्रहृम के मूल निवासी हैं। रविवार को वे इटाढी के कनपुरा गांव जा रहे थे। रास्ते में हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को बक्सर लाया गया। डाक्टरों के अनुसार दो गोली सर में तीसरी गोली पेट में लगी है। हत्या के विरोध में फिलहाल ज्योति चौक जाम है। आक्रोशित लोगों ने चौक से चारो तरफ जाने वाले मुख्य मार्गों को जाम कर रखा है। आगजनी का दौर जारी है। मौके पर कोई पदाधिकारी मौजूद नहीं हैं। वहीं आक्रोशित लोगों का आरोप है। हत्या इटाढी के थानाध्यक्ष ने कराई है। क्योंकि उनके साथ मृतक का विवाद हुआ था। उनके खिलाफ विनोद ने पहले ही कोर्ट में मुकदमा दायर कर रखा है।

क्या है विवाद
बक्सर : अमथुआ के रहने वाले विनोद ने इटाढी के कनपुरा में कुछ वर्ष पूर्व छह बिघा जमीन खरीदी थी। उसी को लेकर किसी ललन सिंह से विवाद था। संभवत: कुछ दिन पहले उनको न्यायालय से कोई आदेश मिला था। जिस आधार पर खेत की बुआई इस बार उन्होंने की। इसमें पुलिस ने उनका सहयोग किया था। इसके खिलाफ थानाध्यक्ष को भी आरोपी बनाया गया है।

agjani

शव के साथ जारी है प्रदर्शन, थानेदार पर लग रहा है आरोप
बक्सर : ज्योति चौक पर आगजनी कर प्रदर्शन करने वाले जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। इस हत्या में इटाढी थानाध्यक्ष का हाथ है। एक दिन पहले ही कोर्ट में गवाही के दौरान थानाध्यक्ष के साथ विनोद की झडप हुई थी। जिसके बाद उनके इशारे पर लोगों ने हत्या कर दी। वहीं पूछने पर डीएसपी शैशव यादव ने कहा हत्या जमीनी विवाद में हुई है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।

1 COMMENT

  1. इस हत्या की निस्पछ रूप से जॉच होनी चाहिए और आरोपी पर कठोर कारवाई हो ताकी इस तरह की वारदात दोबारा न हो सके|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here