चोरों का दिवाली धमाका, ले गए अट्ठारह भर सोना चांदी

0
1069

बक्सर खबर : डुमरांव अनुमंडल के मुरार पुलिस की सुबह सरदर्द के साथ शुरु हुई। दो गांवों से चोरी की शिकायत पहुंची। एक जगह चोरों ने चार भैंसे अर्थात दो लाख रुपये की चोरी की। वहीं दूसरी जगह घर में घूस पन्द्रह भर सोना व तीन भर चांदी के आभूषण ले उड़े। सूचना के अनुसार पहली चौगाईं के केढ़ी डेरा गांव में हुई। जहां जितेन्द्र यादव के घर शुक्रवार की रात चोरों ने लंबा हाथ मारा। छत के रास्ते में घर में दाखिल हुए। अंदर जाकर कमरे का ताला तोड़ा और 18 भर वजन के आभूषण चुरा ले गए। जितेन्द्र की पत्नी सरिता घर में ताला जड़ मायके गई थी।

शनिवार को जब अपने पिता के साथ लौटी तो घर का नजारा देख छाती पिटने लगी। इसकी शिकायत उसने मुरार पुलिस से की है। उसके अनुसार पति विदेश में रहते हैं। मैं यहां अकेली थी, इस वजह से मायके गई थी। दूसरी घटना सुदर्शन मास्टर के डेरा गांव की है। यहां चोरों ने शनिवार की रात बबन यादव व जज यादव की दो-दो भैंसे चुरा ली। यह दोनों आपस में सगे भाई हैं। सुबह घर वालों ने देखा झोपड़ी में से मवेशी गायब हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here