‌‌‌ समहुता में होगी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता टीम मिलेंगे 51 हजार

0
126

-आठ जिलों की टीम आमंत्रित, उपविजेता को 21 हजार
बक्सर खबर। धनसोई प्रखंड के समहुता गांव में 29 मई की रात शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसका आयोजन सम्राट अशोक क्लब ने किया है। जिसमें विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता को 21 हजार रुपये की इनामी राशि मिलेगी। क्लब के सदस्य श्रवण कुमार ने बताया हम लोग पिछले कई वर्षों से इस गांव में प्रतियोगिता आयोजित करते आ रहे हैं। इस वर्ष आठ जिलों की टीम को आमंत्रित किया गया हैं। इसमें जो भी टीम हिस्सा लेना चाहती है। उसे निर्धारित शुल्क अदा करना होगा। सभी खेल एक ही रात में संपन्न हो जाएंगे।

जो मैन ऑफ द सीरीज को टेबल फैन उपहार स्वरूप दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्य लगातार परिश्रम कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों के लगातार प्रयास के बाद इसकी भव्यता बढ़ी है। यहां दूर-दूर से लोग खेल का आनंद लेने आते हैं। प्रकाश का इंतजाम भी इनता शानदार रहता है कि, गांव का खेल मैदान रोशनी से जगमगा जाता है। अगर किसी टीम को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है तो 8969196594, 7369814974, 7079564149 इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। हम 29 मई की रात समहुता में क्रिकेट के इस महाकुंभ में दर्शकों को भी आमंत्रित करते हैं। क्योंकि इस बार की प्रतियोगिता यादगार होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here