केसरवानी समाज ने प्रभात फेरी से दिया एकता और जागरूकता का संदेश

0
128

14वें पारिवारिक मिलन समारोह की पूर्व संध्या पर निकाली गई प्रभात फेरी                                                        बक्सर खबर। केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा सोमवार को 14वें पारिवारिक मिलन समारोह के आयोजन को लेकर भव्य शोभायात्रा सह प्रभात फेरी निकाली गई। यह शोभायात्रा ऐतिहासिक किला मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्री चंद्र मंदिर परिसर में संपन्न हुई। संघ के अध्यक्ष गोपाल केसरी ने बताया कि मंगलवार को किला मैदान परिसर में आयोजित होने वाले 14वें पारिवारिक मिलन समारोह के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह प्रभात फेरी निकाली गई। उन्होंने समाज के सभी लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की। शोभायात्रा में सबसे आगे महर्षि कश्यप मुनि का आकर्षक रथ शामिल था, जिसके पीछे दर्जनों मोटरसाइकिलों पर सवार युवा एवं बुजुर्ग भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे।

यात्रा किला मैदान से निकलकर चरित्रवन, आईटीआई मैदान, नई बाजार, बाजार समिति रोड, अंबेडकर चौक, स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, रामरेखा घाट रोड, पीपी रोड, थाना रोड, मठिया मोहल्ला, गोलंबर, सिंडिकेट नहर, मेन रोड, अमला टोली और यमुना चौक होते हुए श्री चंद्र मंदिर परिसर पहुंची। वरिष्ठ सदस्य राजेश केसरी ने बताया कि मिलन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक स्टॉल और खानपान की व्यवस्था की गई है, वहीं महिलाओं के लिए भी विशेष आयोजन किए गए हैं। उन्होंने समाज के सभी महिला-पुरुष एवं बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। शोभायात्रा में भोला केसरी, संतोष केसरी, मनोज केसरी, प्रमोद केसरी, डिक्की केसरी, गुप्तेश्वर केसरी, अनिल केसरी, शंकर केसरी, मोहन केसरी, प्रीतम केसरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here