9 अप्रैल को आईटीआई पास युवाओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन 

0
277

चार बड़ी कंपनियां लेंगी भाग, अभ्यर्थियों से सुबह 10 बजे तक पहुंचने की अपील                                             बक्सर खबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को संस्थान परिसर में कैंपस नियुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस नियुक्ति शिविर में देश की चार प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें सुजुकी मोटर्स गुजरात, डिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, धूत ट्रांसमिशन गुरुग्राम तथा रस्तोगी इंडस्ट्रीज लिमिटेड छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

यह अवसर विशेष रूप से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा। संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अभ्यर्थी अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार फोटो आदि अनिवार्य रूप से लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here