विकास विरोधी पत्थर मारते रहे, हम विकास को नई ऊॅचाई देते रहेगें: सीएम

1
1593

बक्सर खबरः विकास विरोधी पत्थर मारते रहे हम विकास करते रहेगें। हम इन बंदर घुड़की से नहीं डरने वाले है। हम बिहार को विकास के नई ऊॅचाई दे कर रहेगें। यह बातें विकास समीक्षा यात्रा के दौरान हरियाणा फार्म में सभा के संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही। शुक्रवार को नंदन पहुंचे सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर ग्रामीणों द्वारा पत्थर बाजी हुई। जिसके बाद वे सभा को संबोधित कर रहे थे। नीतीश कुमार ने नंदन में विकास का माॅडल पेश किया ।गांव में सात निश्चय के क्रियान्वयन तथा विकास के सच को अपनी आंखों से देखा। मुख्यमंत्री गांव के दक्षिणी छोर पर पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बनाए गए माडल अहरी तथा बतख प्वाइंट की जमकर सराहना किए तथा गांव की सफाई, शौचालय, पेयजल, नली, गली, बिजली आपूर्ति, कुशल युवा कार्यक्रम सहित सात निश्चय की योजनाओं को धरातल पर उतरते देख काफी गदगद दिखे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनता

इसके पूर्व गांव में पहुंचते ही पंचायत के मुखिया राजीव कुमार उर्फ बब्लू पाठक ने उन्हें सामाजिक कुरितियों तथा डुमरांव के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों वाला प्रतीक चिन्ह दे सम्मानित किया। दहेज प्रथा व बाल विवाह के विरूद्ध नाटक का मंचन भी किया गया। गांव में चारों तरफ रंगोली बना दहेज प्रथा व बाल विवाह को चुनौती दिया गया था। एक- एक गली व नाली चकाचक दिख रही थी। मुख्यमंत्री ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने गांव में हर घर नल-जल योजना के तहत बने जलमीनार का उदघाटन करने के साथ ही घर- घर हुए विकास की जानकारी ली।

हेरिटेज विज्ञापन

इस दौरान पंचायत के मुखिया सहित डीएम अरबिंद कुमार वर्मा व आलाधिकारी एक योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी मुख्यमंत्री को दे रहे थे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पा नंदन के ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। करीब एक घंटा तक मुख्यमंत्री नंदन गांव में थे। नंदन गांव से 54.64 करोड़ लागत के 72 योजनाओं का जहां सीएम ने उद्घाटन किये। वहीं 217.20 करोड के लागत से 93 योजनाओं का शिलन्यास किया।

उद्घाटन व शिलन्यास बोर्ड

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here