वूशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0
39

50 से अधिक खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा, सदर विधायक ने विजेताओं को किया सम्मानित                             बक्सर खबर। शहर के मेन रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में रविवार को बक्सर वूशू संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय वूशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार, मुख्य संरक्षक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रोहित कुमार, लाइंस क्लब के सदस्य नाजिम अहमद तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीक्षा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर गर्ल्स और बॉयज वर्ग में मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

समापन समारोह में सदर विधायक आनंद मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में 30 किलो भार वर्ग में रिद्धि सिंह तथा 52 किलो वर्ग में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग में 32 किलो में सूर्यप्रताप सिंह और 65 किलो में श्लोक कुमार विजेता बने। जूनियर गर्ल्स वर्ग में 45 किलो में शालू कुमारी, 48 किलो में दिया कुमारी, 52 किलो में शिवानी कुमारी तथा 65 किलो में मंशा कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।जूनियर बॉयज वर्ग में 52 किलो में विक्रमादित्य कुमार, 56 किलो में धनंजय सिंह, 60 किलो में आकाश यादव, 65 किलो में रमन उपाध्याय, 75 किलो में अमित यादव तथा 90 किलो में आशुतोष चौबे विजेता बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here