सनसनीः राम-जानकी मंदिर से लाखों की मूर्ति चोरी

0
2252

बक्सर खबरः राम-जानकी की मूर्ति चोरी हो गई। घटना शुक्रवार देर रात नावानगर थाना क्षेत्र के कुलमनपुर में हुई। जहां अज्ञात चोरों द्वारा राम, जानकी और लक्ष्मण की मूर्ति ले उड़े। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी कमलेश दूबे ने थाने को दी। घटना की सूचना पा थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है।

राजीव ने बताया कि यह कमलेश दूबे का निजी मंदिर है। जिसे इनके पुर्वजनों लगभग 60 साल पूर्व बनवाया था। पीड़ित के अनुसार मुर्ति अष्टधातु की है। परन्तु पास में पड़े हनुमान व शिवजी की मुर्ति सगमरमर की है। मंदिर दूबे जी मकान के अंदर में है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here