धनसोई थाना के बन्नी में अधेड़ की हत्या

0
2655

बक्सर खबर : धनसोई थाना के बन्नी गांव निवासी नुमान मीर  (50) की हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे के आस-पास हुई। सूचना के अनुसार नुमान अपनी बकरी चराने बन्नी-मधुबनी मार्ग पर गए थे। वे एक बगीचे के पास दोपहर के वक्त से ही मौजूद थे। तभी उधर गए दो युवकों ने उन्हें गोली मार दी। सर में गोली लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पा फिलहाल वहां धनसोई की पुलिस पहुंची हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया अपराधी पास के ही एक गांव की तरफ भागे हैं। पुलिस उनकी सूचना पर बताए गए गांव में गई है। वहां तलाशी अभियान चल रहा है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। हत्या की क्या वजह हो सकती है। इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने यह जरुर कहा पुलिस तत्परता से इस कार्य में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here