‌‌‌युवती से छेडखानी, विरोध करने पर पीटा, तीन गिरफ्तार

0
2045

बक्सर खबर। धनसोई थाना के समहुता गांव में मनबढ लोगों ने युवती से छेडखानी की। इसका विरोध करने पर उसके परिवार वालों को पीटा। शिकायत धनसोई थाना पहुंची। पुलिस ने पीडित युवती की मां द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह घटना 23 दिसम्बर की है। दोपहर बाद युवती अपने घर के बाहर मवेशियों को चारा दे रही थी। तभी उपेन्द्र नाम का युवक आया और उसके साथ छेडखानी करने लगा। लडकी ने भाग कर अपनी इज्जत बचाई। उसने अपने घर वालों को इसकी सूचना दी।

परिवार वाले उस युवक के घर पहुंचे और घटना का जोरदार विरोध किया। विरोधी पक्ष ने इस मामले में अपनी गलती नहीं मानी। उल्टे शिकायत करने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीडित पक्ष धनसोई थाने पहुंचा। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें उपेन्द्र कुमार, विश्वामित्र कुमार और वकील कुशवाहा को जेल भेज दिया गया है। अन्य तीन की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here