‌‌‌युवक की हत्या, नहीं हो रही पहचान

0
2368

बक्सर खबर। युवक का शव आज शुक्रवार को गिरधर बरांव सड़क के किनारे लावारिस हाल में मिला। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना नावानगर थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा उसने नीले रंग की जिंस व काले रंग की शर्ट पहन रखी है। शव को कब्जे में ले उसकी शिनाख्त का घंटो प्रयास किया गया। कोई पहचान वाला नहीं मिला तो उसकी तस्वीर उतारी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूछने पर पुलिस ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या हुई है।

कच्चे रास्ते के किनारे खेत में उसका शव पड़ा हुआ था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है उसकी उम्र तीस से पैतीस वर्ष के बीच की होगी। स्थानीय स्तर पर पहचान नहीं हो रही है। इस वजह से शक हो रहा है कि युवक कहीं और का है। उसकी हत्या कर यहां फेंका गया होगा। मृत शरीर पर कहीं गोली अथवा जख्म के निशान भी नहीं मिले हैं। इस लिए पुलिस दुविधा में है। हालाकि इसकी जांच हो रही हैं। क्या सच्चाई खुलकर सामने आएगी। कुछ कहा नहीं जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here