युवक की गोली मार हत्या, नहीं हो रही पहचान

0
3785

बक्सर खबर। डुमरांव शहर में रविवार की सुबह खबर फैली की किसी युवक की हत्या हो गई है। शव नगर के सफाखाना रोड स्थित टेढ़की पुल के पास फेका गया है। जिसने सूना वह उधर भागा। लेकिन युवक की पहचान कोई नहीं कर पाया। इस वजह से कौतूहल और बढ़ गया। कौन है यह युवक? सभी एक दूसरे से यही सवाल कर रहे थे। पुलिस ने उसकी तलाशी ली। लेकिन, पास से कुछ ऐसा नहीं बरामद हुआ। जिससे उसकी पहचान हो सकी। उसके एक बाजू पर शिव लिंग का टैटु बना है।

युवक का शव

सूचना के अनुसार सर में गोली मार उसकी हत्या की गई है। घटना स्थल पर खून के निशान बिखरे पड़े हैं। इससे अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है। हत्या यहीं हुई है या कहीं और से मार कर यहां फेंका गया है। देखने से उसकी उम्र लगभग 25-28 वर्ष के लगभग प्रतीत हो रही है। उसने ब्लू रंग की जिंस व स्वेटर पहन रखा है। अगर पाठक में कोई इसकी पहचान का अनुमान लगा सकता है तो सूचना अवश्य दे। फिलहाल डुमरांव थाने की पुलिस जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here