युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

0
1055

बक्सर खबर : धनसोई थाना के करमा गांव में युवक सुधीर कुमार (30)ने आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार अपराह्न की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया। परिवार वालों ने बताया फांसी लगा उसने जीवन लीला समाप्त कर ली। खबर मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ उसके घर के बाहर जमा हो गई। परिवार के लोग दुख में विलाप कर रहे हैं। कोई यह बताने की स्थिति में नहीं किन कारणों से सुधीर ने फांसी लगाई। पूछने धनसोई के थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया हमें ग्रामीणों और परिजनों ने सूचना दी।

यहां आने पर उसका शव फंदे से लटका पाया गया। युवक शादी-शुदा नहीं है। ऐसे में उसने फांसी क्यूं लगाई कहा नहीं जा सकता। वहीं ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया। मानसिक रुप से वह परेशान था। लेकिन ऐसा करेग यह बात किसी को हजम नहीं हो रही। थानाध्यक्ष ने इस बाबत पूछने पर कहा हमें अभी कोई सुराग नहीं मिला है। मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here