नहाने के दौरान कर्मनाशा में डूबा युवक

0
457

बक्सर खबर। कर्मनाशा नदी में डूबने के कारण बुधवार की सुबह युवक की मौत हो गई। गांव वालों के अनुसार सुधीर कुमार सिंह पुत्र नर्वदेश्वर सिंह घर से ट्यूशन पढ़ने गया था। सोनपा गांव के पास नहाने के लिए कर्मनाशा में चला गया। जहां डूब जाने के उसकी मौत हो गई। वह राजपुर थाना के ललमन के डेरा गांव का निवासी था। गांव वालों ने जब यह दुखद घटना सुनी तो दंग रह गए। पुलिस को सूचना दी गई। शव निकलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बक्सर ले जाया गया। उस गांव के युवकों ने बताया कि अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here