सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक रेफर

0
2552

बक्सर खबर। बाइक से अपने गांव लौट रहे दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। चौसा-रामगढ़ मार्ग पर यह वाकया गुरुवार रात सात बजे के लगभग हुआ। दो युवक महावीर स्थान के पास गिरे पड़े हैं। इसकी सूचना लोगों ने राजपुर पुलिस को दी। थाने की टीम भी वहां पहुंची। तब तक युवकों की पहचान भी हो गई। लोगों ने बताया एक युवक पास के निकिरिश गांव का निवासी है। उसका नाम हरेराम राजभर, पिता महेन्द्र राजभर है।

दूसरे युवक का नाम बुधू राजभर, पिता महेन्द्र राजभर, ग्राम भुडवा, जिला रोहतास है। दोनों को एम्बुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हरेराम को मृत घोषित कर दिया। घायल बुधू को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लोगों ने पूछने पर बताया यह दोनों युवक रिश्ते में भाई लगते हैं। बाइक से गांव लौट रहे थे। शायद किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हालांकि ऐसा होते किसी ने देखा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here