आपका वोट मुझे मिलेगा, मजबूत सरकार बनेगी : मोदी

1
986

बक्सर खबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा आपका वोट मुझेगा मिलेगा। केन्द्र में मजबूत सरकार बनेगी। विरोधी चाहते थे। कमजोर सरकार बने। ताकि सरकार को ब्लैकमेल कर वे अपना भला कर सकें। आपने बहुत से लोगों का भाषण सुना होगा अथवा देखा होगा। वे देश के विकास की बात नहीं करते। सिर्फ और सिर्फ मुझे गाली देने का कंपटिशन किए बैठे हैं। पांच चरण के मतदान के बाद उन्हें आभास हो गया है। इस लिए जोर-शोर से गाली दे रहे हैं। लेकिन, इस बार का चुनाव 21 वीं सदी का इतिहास लिखेगा। आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा।

इनकी सरकारों ने भी काम किया। लेकिन क्या किया आप स्वयं पूछे। आखिर हर जगह समस्या है। अगर है तो पहले वालों ने क्या किया। हमने हर लाभुक को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए उनके खाते खुलवाए, गरीब परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराया। घर में शौचालय बनवाया। हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं। सड़के बन रहीं हैं। गरीब को उपचार के लिए हेल्थ कार्ड योजना शुरू की। वह भी पांच लाख तक। हम तो उस दिशा में काम कर रहे हैं। लेकिन, जिन लोगों ने गरीबी के नाम पर सरकार बनाई। वे तो बस और बस अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे रहे। उन्होंने क्षेत्रिय दलों का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग गरीबी से राजनीति में आए थे। गरीबों का भला नहीं हुआ। पर स्वयं हजारों करोड़ की संपति उन्होंने बना ली। इसकी वजह यह है कि वे कुछ जातियों को अपना गुलाम समझते हैं। वे जानते हैं मैं जो कहुंगा लोग वैसा करेंगे। मोदी ने अपने भाषण का प्रारंभ भोजपुरी से किया। विश्वामित्र के पुण्य भूमि पर सब भाई-बहन के प्रणाम करत बानी। इसके बाद बाबू कुंवर सिंह, पूर्व सांसद लालमुनी चौबे और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र का नाम लेते हुए कहा। बक्सर के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। अनेक बार सेवा का मौका दिया है। कैलाश जी जब गुजरात के राच्यपाल बने। उन्होंने वहां के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस लिए बक्सर मेरे लिए किसी अपने से कम नहीं है। कार्यक्रम के दौरान लोजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, राच्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, परिवहन मंत्री संतोष निराला, उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री ददन पहलवान समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एनडीए उम्मीदवार अश्विनी चौबे ने सबको बधाई दी और नरेन्द्र मोदी की मजबूत सरकार के लिए समर्थन मांगा। दो बजे से पूर्व प्रधानमंत्री के भाषण के साथ सभा समाप्त हो गई।

1 COMMENT

  1. ha modi sir jarur cahe ap lok dusro ki kushiya kio na barbaad kr k kaise v vote lo bas kro kab maroge jhoote neta sab chor
    Bihar me poilce vale kuch jayada hi sale jabran krte hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here