दिनदहाड़े युवक की गोली मार हत्या, दूसरा घायल

0
6698

बक्सर खबर। बक्सर से चौसा की तरफ लौट रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। सूचना के अनुसार एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा बच गया है। उसे भी उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक का नाम अनिल यादव (28)ग्राम हादिपुर व घायल का नाम संजय शुक्ला ग्राम मिश्रवलिया है। सूत्रों के अनुसार आज बुधवार को यह दोनों युवक बाइक से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर दानिकुटिया के समीप उनका पीछा कर रहे तीन अपराधियों ने उनके उपर पांच-छह गोलियां दाग दी।

पीछे बैठे युवक को गोलियां लगी और वह ढ़ेर हो गया। बाइक चला रहा युवक नीचे गिर पड़ा। अपराधी भी तेजी से भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों उपचार के दौरान बताया कि उसे कहीं गोली नहीं लगी है। वह गिरने के कारण अथवा भागने के क्रम में चोटिल हुआ है। मुफस्सिल पुलिस जांच में जुटी है। पूछताछ के दौरान पता चला घटना अपराह्न 3:15 के लगभग हुई। गोली चलाने वाले अपराधियों की संख्या तीन थी। वे वापस बक्सर की तरफ लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here