युवक की मदद से बची घायल की जान

0
459

बक्सर खबर। वीर कुंवर सिंह सेतु के उत्तरी छोर पर मंगलवार की शाम दुर्घटना हुई। बाइक से जा रहा युवक घायल हो गया। बाइक पलटी और हेलमेट न पहनने के कारण उसके सर में गहरी चोट आई। दुर्घटना शाम छह बजे के लगभग उत्तर प्रदेश के छोर पर हुई। वहां से गुजर रहे बक्सर के युवक दीपक कुमार पांडेय की नजर उसपर पड़ी। बाइक का नंबर बक्सर का था। इस वजह से हरीकिशुनपुर के दीपक के मन में मदद की भावना जागी। वहीं पास के जनता क्लिनिक में उसे ले गए।

प्राथमिकी उपचार शुरू हुआ। लेकिन, निजी अस्पताल होने के कारण किसी अनहोनी के डर से कर्मचारी भय खा रहे थे। घायल ने बताया उसका नाम जयकुमार है। पिता का नाम जय कुमार व गांव पुलिया हैं। मदद कर रहे युवक ने बक्सर खबर को सूचना दी। तत्काल युवा नेता नीरज राय की मदद से उसके गांव वालों को सूचना दी गई। दो घंटे के अंतराल पर परिजन उस अस्पताल तक पहुंच गए। युवक को तुरंत वहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने इस मदद के लिए दीपक को बहुत बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here