योग : तन और मन दोनों को बनाता निर्मल व मजबूत

0
213

बक्सर खबर। योग अर्थात जोड़। यह तन और मन दोनों को एक दूसरे के साथ जोड़ता है। आप अपने शरीर को मन के अनुरुप इस विधा से जोड़ सकते हैं। इसके लिए जरुरी है प्रशिक्षित योग शिक्षकों की मदद से प्राणायाम और ध्यान की विधा को जानने की। इसका अभ्यास आज शुक्रवार की सुबह किला मैदान में सैकड़ों लोगों ने किया।

आर्ट आफ लिविंग, पंतातजलि योग समिति और क्रीड़ा भारती और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों ने इसमें संयुक्त रुप से हिस्सा लिया। पूरा कार्यक्रम बच्चों, बुजुर्गो और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गए योग एवं प्राणायाम से लोगों को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक संजय तिवारी, नगर के प्रशासनिक पदाधिकारी व बड़ी संख्या में आम जन ने हिस्सा लिया। यह जानकारी आर्ट आफ लिविंग के बिहार एपेक्स मेंम्बर दीपक पांडेय ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here