जी हां यह सोशल मीडिया का नहीं पुलिस का पोस्ट है

0
1072

बक्सर खबर। यहां आप जो तस्वीर देख रहे हैं। वह पुलिस चेकपोस्ट की है। जिसे हाल ही में ठठेरी बाजार उत्तरी ती मुहानी के पास बनाया या है। इसका निर्माण पिछले महीने कराया गया था। जब त्रिवेदी कटरा में स्थित स्वर्ण आभूषण की दुकान में लूट की घटना हुई थी। फिलहाल यहां लोग विश्राम करते हैं। क्योंकि पुलिस वाले यहां रहते जो नहीं हैं। इस वजह से मौके का लाभ आस-पास के लोग उठाते हैं।

शहर के व्यस्त इलाके में जहां खड़े होने की जगह उपलब्ध नहीं है। वहां बैठने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इसका निर्माण कराया है। ऐसे में जब चेकपोस्ट खाली है तो इसका सदुपयोग इसी रुप में हो रहा है। भला हो नगर पुलिस का जो उसने ऐसा इंतजाम करा दिया है। तस्वीर ही टाउन पुलिस की सक्रियता की गवाही दे रही है। यहां विशेष और लिखने की शायद जरुरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here