कुश्ति का गोल्ड बक्सर के नाम, विकास ने किया नाम रौशन

0
434

बक्सर खबर। जिले के होनहार पहलवान विकास चौबे ने बक्सर का नाम प्रदेश में रौशन किया है। आज शनिवार को भभुआ में चल रही प्रतियोगिता के दौरान कुश्ति का गोल्ड मेडल जीता। उनकी सफलता पर सभी साथी खुश हैं। उन्होंने बताया विकास चौबे का चयन राज्य स्तरीय अंडर 19 प्रतियोगिता के लिए हुआ था। 3 से भभुआ जिला में प्रतियोगिता चल रही थी। जिसका आज शनिवार को समापन हुआ।

74 केजी वर्ग में उन्हें जिलाधिकारी ने गोल्ड मेडल प्रदान किया। अब वे नेशनल खेलने महाराष्ट जाएंगे। वे शहर के इंदिरा हाई स्कूल के छात्र हैं। इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत भखवा गांव निवासी शेषनाथ चौबे के पुत्र हैं। पहले भी वे दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो चुके हैं। इनके गांव और परिवार वालों को विकास पर नाज है। उनका साथी और भाई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का नाम रौशन करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here